Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंबरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में समय रहते ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा हो गया । लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया, शुक्रवार रात बरेली-टनकपुर रेलवे ट्रैक पर एक बड़ी साजिश रची गई और मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई।
यह भी पढ़े : पैसे नहीं देने पर खनिज अधिकारी ने फोड़ दिया सिर, ट्रांसपोर्ट फर्म के मालिक से की थी लाखों की डिमांड
दिबनापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ मीटर लम्बा लोहे का टुकड़ा और सीमेंट की बेंच के टुकड़े रख दिए थे। जिसे समय रहते मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया और ब्रेक लगाकर अज्ञात बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया।
यह भी पढ़े : UP के तीन बूचड़खाने पर UPPCB की कार्रवाई, NOC रद्द, नियम का पालन नहीं करना पड़ गया महंगा
रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एफआईआर तो दर्ज करा दी है, लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं इस घटना से एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

