Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंआजमगढ़ । उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया। आगजनी की घटना में युवक गंभीर रुप से झुलस गया, उसे इलाज के लिए मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
यह भी पढ़े : सीसीएसआई एयरपोर्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
पूरा मामला जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव का है। यहां गुलशन नाम के युवक का गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। पीड़ित युवक पड़ोस के गांव दूध लेने गया था, रात के करीब आठ बजे वह पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान उसके विपक्षी दो युवक आए और गाली गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई।
यह भी पढ़े : यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट घोषित, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल्स
दोनों युवक ने फोन लगाकर अपने अन्य साथियों को बुलाया। इस दौरान पास में एक व्यक्ति पेट्रोल बेच रहा था। तैस में आकर एक युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के ऊपर डाल दिया। इसके बाद माचिस की तीली जला दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

