Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंहाथरस । उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के भोजपुरी खेतसी में गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी से ठीक एक दिन पहले भात की रस्म के दौरान दूल्हे की हार्टअटैक से मौत हो गई। दूल्हे के परिजनों ने बताया पूरे घर में खुशी का माहौल था, घर में भात की रस्म चल रही थी, इसी दौरान तख्त में बैठा हुआ शिवम अचानक गिर गया।
यह भी पढ़े : सीसीएसआई एयरपोर्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
जिसके बाद सब लोग उसकी तरफ दौड़े और आनन फानन में उस बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच करते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और उसे अलीगढ़ के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम आज सात फेरे लेने वाला था, उसकी बारात भोजपुरी खेतसी आगरा जाने वाली थी।
यह भी पढ़े : बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, जानिए पूरा मामला
दूल्हे की मौत के बाद पल भर में शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। शादी में शामिल होने पहुंचे परिनज और रिश्तेदार यह खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, अब उसके परिवार में अकेली उसकी मां और दो छोटे भाई रह गए है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

