Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ । उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में खराब मौसम के चलते 10 फ्लाइट लेट हो गई। जिसके चलते यात्रियों को 3 से 8 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बुधवार को बेंगलुरु की फ्लाइट ने 8:50 के बजाय 9:30 बजे उड़ान भरी। इंडिगो का अहमदाबाद विमान 13:35 की बजाय 14:24 पर उड़ा। वहीं आकासा का मुंबई जाने वाला विमान 13:45 की बजाय 14:38 पर रवाना हुई।
यह भी पढ़े : UP By-Election Exit Poll: 23 को खिलेगा ‘कमल’ या दौड़ेगी ‘साइकिल’, जानिए एग्जिट पोल में SP-BJP को मिल रही कितनी सीट…
इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली जाने वाली विमान 15:05 के बजाय 15:54 पर, लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान 16 के बजाय 16:50 पर उड़ान भरी। यही हाल एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे जाने वाली विमान की रही, जो निर्धारित समय से काफी लेट उड़ान भरी।
यह भी पढ़े : अमेरिका में गोंडा के व्यक्ति की हत्या, मॉल के उद्घाटन में गया था कारोबारी
लंबा इंतजार करने के कारण यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के चेहर पर साफ तौर पर नाराजगी झलक रही थी, वहीं इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा यात्री अपनी उड़ान की जानकारी एयरलाइन से लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे। कोहरा के कारण उड़ानों को आने जाने में देरी हो रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

