Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंमेरठ । उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के सरधना में एक मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया और खुद ही रोने के नाटक करने लगी। 13 वर्षीय मासूम का शव घर के अंदर फंदे पर झूलता हुआ मिला, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े : कीचड़ उछालने की राजनीति नहीं चलेगी, एग्जिट पोल्स पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
पुलिस ने छानबीन कि तो पता चला 3 साल पहले नसरीन के पहले पति अनीस की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। तब सुसाइड मानकर केस को बंद कर दिया गया था। पुलिस को यहीं से महिला और उसके दूसरे पति समीर पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ कि तो सारा सच सामने आ गया।
यह भी पढ़े : बाल-बाल बच गई बच्चीः 5 साल की मासूम को किया अगवा, करने वाला था ये काम, जानिए फिर खाकी ने कैसे किया खुलासा…
पुलिस ने बताया नसरीन और उसके दूसरे पति समीर ने मिलकर अपने बेटे साहिल को मौत के घाट उतारा। साहिल को अपनी मां के अफेयर के बारे में पता चला गया और बदनामी के डर से नसरीन ने पति संग मिलकर उसे मौत के नींद सुला दिया। साहिल के पिता कि भी 3 साल पहले ऐसे ही संदिग्थ स्थिति में शव मिला था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

