Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंBihar Job News: मधेपुरा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर आया है. गार्डियंस सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, सारण द्वारा जिले भर में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जिसके माध्यम से सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग के कुल 480 पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती पूरी तरह निःशुल्क है और इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी आवेदन शुल्क के इसमें भाग ले सकते हैं. इस रोजगार शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं. जिससे वे न केवल अपने जीवन स्तर को सुधार सकेंगे, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन पाएंगे.
योग्य अभ्यर्थियों का होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और आयु सीमाएं निर्धारित की गई हैं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का सही चयन किया जा सके और उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार उचित पद प्रदान किया जा सके. सुरक्षा गार्ड के लिए 300 पद रखे गए हैं, जिन पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 10वीं पास योग्यता आवश्यक होगी, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 80 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य होगी. इसके अलावा, हाउसकीपिंग के 100 पदों के लिए 8वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
रोजगार शिविर का स्थान
यह रोजगार शिविर 10 मार्च से मधेपुरा जिला नियोजनालय में आयोजित किया जाएगा, जहां से इस भर्ती अभियान की शुरुआत होगी. इसके बाद जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालय परिसर में में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि 12 मार्च को सिंहेश्वर 19 मार्च को गम्हरिया (घैलाढ़ एवं गम्हरिया), 20 मार्च को शंकरपुर, 21 मार्च को मुरलीगंज (मुरलीगंज और कुमारखंड), 24 मार्च को बिहारीगंज, 25 मार्च को ग्वालपाड़ा, 26 मार्च को उदाकिशुनगंज, 27 मार्च को पुरैनी, 28 मार्च को चौसा और 29 मार्च को आलमनगर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Bihar News: ‘मां… ये तो मेरा बॉयफ्रेंड है’, माजरा जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

