Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंIND vs SA T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के दिन के दूसरे मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने पिच कंडीशन को देखते हुए टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने का फैसला किया है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. क्रिकेट फैंस अभिषेक शर्मा, ईशान किशन जैसे भारतीय ओपनर्स से इस मैच में कमाल प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.


भारत बनाम साउथ अफ्रीका: हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था. यह मैच 1 दिसंबर 2006 को आयोजित हुआ था, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
इसके बाद से दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा.
वहीं टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 2 मैचों में जीत मिली है. आंकड़ों के आधार पर देखें तो हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. आमतौर पर यहां शाम के मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, लेकिन काली मिट्टी की सतह होने के कारण पिच थोड़ी धीमी रह सकती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है.
हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इस मैदान पर अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ 4 बार सफल हो सकी है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 190 से 195 रन के बीच रहा है.
यहां शानदार रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. टीम इंडिया ने यहां अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
दिलचस्प बात यह है कि भारत को यहां आखिरी बार साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से टीम इंडिया ने यहां 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. इन सभी मैचों में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ही मुकाबला अपने नाम किया है.
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
टीम साऊथ अफ्रीका
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

