Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ। यूपी के लखनऊ विश्वविद्यालय के सेकेंड कैंपस स्थित गंगा हॉस्टल में बुधवार दोपहर भोजन के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ अन्य छात्राओं ने भी पेट दर्द की शिकायत की। छात्राओं ने प्रोवोस्ट से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वे धरने पर बैठ गई। कुलपति के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों की अनदेखी और धमकी
हॉस्टल के भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और रात का खाना भी छोड़ दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद गुरुवार सुबह कुलपति, चीफ प्रॉक्टर और प्रशासनिक टीम सेकेंड कैंपस पहुंची। छात्राओं ने प्रोवोस्ट पर शिकायतों की अनदेखी और धमकी।
READ MORE: पेन ड्राइव में सारे सबूत हैं..! शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा दावा, कांग्रेस और सपा पर भी लगाए गंभीर आरोप
कुलपत ने दिए जांच के आदेश
कुलपति ने छात्रों की समस्या सुनने के बाद कुलसचिव को पांच सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति के सदस्य मेस संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। फिर उन्हें अपना पक्ष रखने का आखिरी अवसर दिया जाएग। कुलपति ने अपने आदेश में कहा है कि अब भोजन परोसने के कार्य में पुरुष कर्मियों के स्थान पर महिला कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
READ MORE: प्रयागराज में दबंगई! मनकामेश्वर मंदिर में पुजारी और मैनेजर से मारपीट, छानबीन में जुटी पुलिस
बता दें कि गंगा हॉस्टल में दूषित खाना खाने से BBA की एक छात्रा बीमार हो गई थी। जबकि लॉ थर्ड ईयर की एक छात्रा को उल्टियां हुईं और बाद में वह बेहोश हो गई थी। जिसके बाद नाराज छात्रा ने मेस में ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप छात्राओं ने रात का भोजन भी छोड़ दिया और उपवास रखकर प्रदर्शन किया। फिलहाल कुलपति ने छात्रों को समझाकर मेस का ताला खुलवा दिया है।
इन सब के बीच हॉस्टल के मेस का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि सोयाबीन में चूहों ने बच्चों को जन्म दिया हुआ है। यह वीडियो न्यू कैंपस के कौटिल्य छात्रावास के किचन का बताया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में चलने वाले मेस की स्थिति इतनी बेहद खराब है। यदि कोई खुद अपनी आंखों से देख ले, तो खाना नहीं खा पाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

