Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंIND vs ENG Semi-Final: टीम इंडिया खिताब जीतने से अब सिर्फ 2 कदम दूर है. सुपर 8 का पड़ाव उसने पार कर लिया है. आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन चेज करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की. अब सेमीफाइनल की बारी है. टीम इंडिया को अगर फाइनल में जाना है तो उसे एक बार की चैंपियन इंग्लैंड को हराना होगा. दोनों टीमों के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल होना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.
वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाली इस लड़ाई में एक गलती सब कुछ खराब कर सकती है. टीम इंडिया पिछले 2 मैचों में जिन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, शायद उन्हीं के साथ सेमीफाइनल खेलेगी, क्योंकि कप्तान सूर्या विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे. सेमीफाइनल में रिंकू सिंह जैसे मैच विनर को बाहर रहना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी जगह प्लेइंग 11 में आए संजू सैमसन ने विंडीज के खिलाफ 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर खुद की जगह पक्की कर ली है.
टीम इंडिया सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ उतर सकती है. नंबर 3 पर ईशान किशन, फिर कप्तान सूर्या, उसके बाद तिलक वर्मा और फिर हार्दिक जैसे स्टार ऑलराउंडर तबाही मचाएंगे. शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में रहेंगे. नंबर 8 पर अक्षर पटेल ही दिखेंगे. वहीं स्पिनर के तौर पर वरुण का खेलना तय है. बाकी दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह होंगे. ये वही 9 शेर हैं, जो इंग्लैंड टीम के खिलाफ दहाड़ने को तैयार हैं.
ये तीन मैच विनर दिलाएंगे फाइनल का टिकट?
तीन ऐसे मैच विनर हैं, जो अंग्रेजों के खिलाफ चल गए तो टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिला देंगे. इनमें पहला नाम है संजू सैमसन का, जिन्होंने विंडीज के खिलाफ 50 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 97 रन ठोके थे. वह बढ़िया फॉर्म में हैं. दूसरा नाम कप्तान सूर्या का है, जिन्हें वानखेड़े में खेलने का खूब अनुभव है. वह यहां की पिच को अच्छे से जानते हैं और इस सीजन 7 मैचों में 231 रन बना चुके हैं. तीसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जो बड़े मैच जिताने की क्षमता रखते हैं और इस सीजन 6 मैचों में 9 शिकार कर चुके हैं.
वानखेड़े मैदान पर कितने टी20 मैच हुए?
वानखेड़े के मैदान पर अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. जिनमें से 8 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, जबकि 8 मैच चेज करने वाली टीम के नाम रहे. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है, जबकि विनिंग स्कोर 206 रन माना जाता है. हाई स्कोर की बात करें तो 2026 में विंडीज की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी मैदान पर 6 विकेट खोकर 254 रन बना चुकी है.
वानखेड़े में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट के आंकड़े?
इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट में 13 मैच हुए हैं. एकमात्र टी20 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि तीन में से 2 वनडे इंग्लैंड ने जीते. वहीं 8 टेस्ट मैचों में 4 बार टीम इंडिया जीती, 3 मैच इंग्लैंड के खाते में गए. एक मुकाबला ड्रॉ रहा था.
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

