Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंहरदोई। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी अस्पताल की लापरवाही के चलते शख्स की जान चली गई। लापरवाह डॉक्टरों ने पथरी के ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट के भीतर तौलिया छोड़ दिया। जिसके चलते मरीज के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। पांच महीने तक मरीज जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा और अंततः उसकी जान नहीं बच सकी।
मरीज के पेट में छोड़ दिया तौलिया
यह पूरा मामला जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र का है। जहां के एक गांव की रहने वाली जदुरानी (46 वर्षीय) का तकरीबन पांच महीने पहले मुरलीपुरवा के एक निजी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन कराने के बाद महिला को कोई राहत नहीं मिला और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। पेट में सूजन और दर्द जैसे शिकायते बनी रही लेकिन परिजनों ने शुरूआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया।
READ MORE: प्यार, शादी और सुसाइड: पत्नी की बेवफाई से टूटा युवक, जहर खाकर दे दी जान
इलाज के दौरान हुई मौत
परिजनों ने बताया कि जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने 5 फरवरी को महिला को दूसरे डॉक्टर को दिखाया। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में कुछ होने का शक हुआ। जिसके बाद एमआरआई किया गया और जांच में खुलासा हुआ कि ऑपरेशन के दौरान तौलिया पेट में ही छूट गया था। जिसके चलते उसके पेट में गंभीर संक्रमण फैल गया था। जिसके बाद तत्काल महिला का ऑपरेशन कराया गया और तौलिया बाहर निकाला गया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान जदुरानी की मौत हो गई।
READ MORE: ‘हम सब लोग बहुरंगी रहे…’, अखिलेश यादव ने सैफई में मनाई होली, कहा- यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का देता संदेश है
न्याय की लगाई गुहार
घटना के बाद महिला के पति ने आईजीआरएस पोर्टल मे निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

