Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंकानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कानपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल होंगे। सीएम योगी के अलावा यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में सम्मलित होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
पंडित दीनदयाल विद्यालय में बैठक
बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल विद्यालय में यह बैठक शुरू होगी, जो ढाई घंटे तक चलेगी। जिसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक माहौल और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई जाएगी। माघ मेला और शंकराचार्य विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
READ MORE: यूपी में कहर बरपाने वाली है गर्मी! पछुआ हवाएं भी पड़ी धीमी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
समन्वय बैठक के बाद सीएम योगी लखनऊ में आयोजित एक और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही 50 QRT वाहनों को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद शाम 4.30 बजे लोकभवन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

