Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंआगरा। संदिग्ध आतंकी अयान जावेद को तीन दिन की कस्टडी रिमांड के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सीजेएम कोर्ट ने अयान जावेद को 23 मार्च तक जिला जेल आगरा भेजने का आदेश दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान संदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने धर्मांतरण गैंग से जुड़े 12 लोगों के नाम बताए हैं।
गैंग से जुड़े अन्य साथियों के नाम गोपनीय
अयान ने रहमान कुरैशी और गोवा से पकड़ी गई आयशा से संबंध स्वीकार किए है। दिल्ली में बैठे सरगना से संपर्क होने की बात भी पूछताछ में आई सामने है। उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में फैले नेटवर्क के सुराग मिले है। गैंग से जुड़े अन्य साथियों के नाम और ठिकाने पुलिस ने गोपनीय रखे है।
READ MORE: नौसेना का लांस नायक निकला ISI एजेंट, पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, ATS ने किया गिरफ्तार
छानबीन में जुटी पुलिस
बता दें कि आगरा की दो सगी बहनों समेत कई युवतियों को पहले भी मुक्त कराया जा चुका है। सरगना अब्दुल रहमान और आयशा सहित 14 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर जांच की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

