Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंमुरादाबाद, रेहान अंसारी । उत्तरप्रदेश के नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इन नौट सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है, जिसको लेकर सभी प्रत्याशी अपना अपना दमखम लगा रहे है। इस बीच कुंदरकी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े : अचानक बकरियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए लोग, जानिए वजह…
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियों में BJP प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर को बक्सा भरे नोटों से तौला जा रहा है, यह वीडियो कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो नुक्कड़ सभा के दौरान का है जहां मंच पर ही नोटो से भरा एक बक्सा लाया गया और भाजपा प्रत्याशी को बक्सा भरे नोटों मे तौलते हुए देखा जा सकता है।
देखें वायरल वीडियो

