Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंकवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले अंतर्गत आमगांव गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में दवा छिड़कने गए दो सगे भाइयों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा सहसपुर लोहारा क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुआ.


जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान टीकम रजक (41 वर्ष) और सुरेंद्र रजक (37 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों पिता गया राम रजक के पुत्र और ग्राम आमगांव (थाना लोहारा) के निवासी थे. दोनों भाई सुबह अपने खेत में धान की फसल में दवा छिड़कने गए थे. इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. काम करते समय दोनों भाई करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को मर्चुरी भेजकर पंचनामा कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लापरवाही की जांच और मुआवजे की मांग की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

