Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंDiwali Special Recipe: दीवाली जैसे खास त्योहार पर घर की बनी मिठाइयों का स्वाद ही कुछ और होता है. बालूशाही उत्तर भारत की पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय मिठाई है, जो देखने में थोड़ी डोनट जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद कुरकुरा और शहद जैसा मीठा होता है. इसे बनाना थोड़ा समय ले सकता है, लेकिन बनने के बाद ये सबको बेहद पसंद आता है . तो आइये आज जानते हैं बालूशाही बनाने का तरीका.

सामग्री
मैदा – 2 कप
घी – ½ कप (मोयन के लिए)
बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच
दही – ¼ कप
पानी – जरूरत अनुसार
एक चुटकी नमक
चीनी – 1.5 कप
पानी – ¾ कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर के धागे
नींबू का रस – ½ छोटा चम्मच
घी या रिफाइंड तेल

विधि
1-एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और घी डालें. हाथों से अच्छे से मिलाएं जब तक कि मिक्सचर ब्रेडक्रंब जैसा न हो जाए.
2-अब दही डालें और हल्के हाथों से मिलाएं.थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें. ध्यान रहे कि आटा ज्यादा सख्त न हो, लेकिन चिकना भी नहीं होना चाहिए.आटे को ढककर 20–25 मिनट के लिए रख दें.
3-आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.हर लोई को गोल आकार दें और बीच में अंगूठे से हल्का दबाव दें ताकि हल्का सा गड्ढा बन जाए.सभी बालूशाही इसी तरह तैयार कर लें.
4-कड़ाही में घी/तेल गरम करें. तेल बहुत ज़्यादा गरम न हो, मध्यम गरम होना चाहिए.बालूशाही को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. एक तरफ से तलने में 8-10 मिनट लग सकते हैं.सभी बालूशाही तलकर किचन पेपर पर निकाल लें.
5-एक पैन में चीनी और पानी डालें. मध्यम आंच पर पकाएं.उबाल आने के बाद इलायची पाउडर और केसर डालें.1-तार की चाशनी तैयार करें (चाशनी को दो उंगलियों के बीच लेकर चिपकाएं, अगर एक तार बनता है तो तैयार है).नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें.
6-गरम बालूशाही को हल्की गरम चाशनी में 3-4 मिनट तक डुबोकर रखें.फिर निकालकर प्लेट में रखें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता-बादाम से सजाएं.बालूशाही को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर एयर टाइट डिब्बे में रखें. ये 7-10 दिन तक अच्छे से स्टोर की जा सकती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

