Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंENG vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबले में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ को आराम दिया गया है और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, लेकिन उससे पहले आइए पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, टी20I में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड आंकड़े और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
करो या मारो वाली स्थिति में पाकिस्तान

पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। कोलंबो में बारिश के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक मिला था। जबकि इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। अगर इंग्लैंड आज पाकिस्तान को हरा देती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। इस जीत के साथ इंग्लैंड के कुल 4 अंक हो जाएंगे, जिनकी बराबरी पाकिस्तान नहीं कर पाएगा। भले ही पाकिस्तान अपनी आखिरी सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम को हरा दे, तब भी उसके अधिकतम 3 अंक ही हो सकेंगे। ऐसे में इंग्लैंड की जीत उसे सीधे सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है।
बारिश ने खेल बिगाड़ा तो बढ़ सकती है पाकिस्तान की टेंशन

अगर इस मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ा, तो पाकिस्तान की टेंशन बढ़ सकती है। क्योंकि पाकिस्तान का अगला मैच श्रीलंका से बचेगा और अगर वहां हार मिली, तो टीम सीधे-सीधे सेमीफाइनल की रेस से बाहर भी हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला पूरा होगा। फिलहाल मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पल्लेकेले में बारिश का अनुमान काफी कम है।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 20 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 9 मैचों में जीत मिली। 1 मैच टाई रहा और 1 का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था। उस मैच में इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 158 रन का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
टी-20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड का दबदबा
टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए हैं, और सभी में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। खास बात यह है कि साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। इसके अलावा बल्लेबाजों को भी विकेट से थोड़ी सहायता मिलती है। एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं।
पल्लेकेले स्टेडियम में अब तक कुल 34 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर यहां 165 रन है। सबसे बड़ा स्कोर पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 3 विकेट पर 263 रन बनाए थे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
मैच कहां देखें लाइव?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें; पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही आप Lalluram.com की वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

