Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंICC T20I rankings: इन दिनों भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले आखिरी चरण में हैं और सुपर 8 की जंग होने वाली है. इस बीच 18 फरवरी को आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है. टी20 रैंकिंग में वो खिलाड़ी नंबर 1 बना है, जो पिछली 7 पारियों में 4 बार जीरो पर आउट हुआ था. फिर भी उसने नंबर 1 पर कब्जा बरकरार रखकर सभी को हैरान कर दिया. ये वही खिलाड़ी है, जो टी20 विश्व कप 2026 में दो मैच खेल चुका है, लेकिन अब तक खाता नहीं खुला. जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की, जो खराब फॉर्म के बाद भी आईसीसी की टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं.
कैसे नंबर 1 बने अभिषेक शर्मा?
अभिषेक शर्मा के पास 891 रेटिंग प्वाइंट हैं. 7 पारियों में 4 बार 0 पर आउट होने के बाद भी वो इसलिए नंबर एक बने हैं, क्योंकि पिछले 2 साल से अभिषेक ने टी20 में गजब का प्रदर्शन किया है. इसलिए 4 पारियों में 0 रन बनाने के बाद भी इसका असर आईसीसी रैंकिंग पर नहीं पड़ा. ऐसा इसलिए हुआ कि अभिषेक के करीब रेटिंग वाला दूसरा कोई बल्लेबाज नहीं है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट हैं, जिनके पास 808 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि अभिषेक ने 891 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए हैं, मतलब 70 से ज्यादा अंकों का अंतर है. यही वजह है कि अभिषेक नंबर 1 पर जगह बनाए रखने में सफल रहे.
ईशान किशन की टॉप 10 में एंट्री
ताजा टी20 रैंकिंग में जिन खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है, उनमें ईशान किशन का नाम शामिल है. किशन इन दिनों दमदार फॉर्म में चल रहे हैं. आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसका इनाम अब रैंकिंग में उछाल के रूप में मिला है. ईशान 17 स्थान की छलांग लगाकर अब 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ईशान किशन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार शतकीय पारी खेलने वाले श्रीलंका के पाथुम निसंका रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेलटन 11वें और एडेन मार्करम 15वें स्थान पर आ गए हैं.
अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल के आंकड़े देखिए
अभिषेक शर्मा भारत के तूफानी ओपनर हैं. डेब्यू के बाद से ही उन्होंने गेंदबाजों में अपने नाम की दहशत भर रखी है. भले ही वो पिछले 7 मैचों में 4 दफा जीरो पर आउट हुए हैं, लेकिन उनके टी20 के आंकड़े काबिले-तारीफ हैं. अभिषेक पहली गेंद से छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. अब तक भारत के लिए ये खिलाड़ी 40 मैचों की 39 पारियों में 1297 रन बना चुके हैं, जिसमें 8 फिफ्टी और 2 शतक शामिल हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 193.29 का है और औसत 35.05 का. मतलब ये कि ये खिलाड़ी आते ही पहले 6 ओवरों में तेजी से रन बटोरता है. उनके बल्ले से 123 चौके और 88 छक्के निकले हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

