Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंMPPSC Assistant Professor Exam 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 आज आयोजित की जाएगी। प्रदेश के चार शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में एग्जाम होंगे। चारों शहरों में मिलाकर 117 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में 31 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एमपीपीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। ग्रंथपाल परीक्षा-2024, क्रीडा अधिकारी-2024 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 से 11 बजे और दूसरा सत्र 1 से 4 बजे तक रहेगा। एग्जाम का सुचारू निरीक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 10 संभागीय पर्यवेक्षक और 10 विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्तियां की है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबरः 11 बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) का फैसला
चार शहरों में 117 एग्जाम सेंटर, सबसे ज्यादा इंदौर में
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कुल 117 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 85 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों को इंदौर ही बुलाया गया है। वहीं भोपाल में 10 सेंटर बनाए गए हैं। यहां साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ग्वालियर में 6 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें करीब 2500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबलपुर में 16 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 6 हजार 300 के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इतने बजे से एंट्री
अभ्यर्थियों को पहले सत्र में सुबह 9.15 बजे से और दूसरे सत्र में 12.15 बजे से एंट्री दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और फोटो आईडी कार्ड साथ लेकर आना होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा उन्हें रोल लिस्ट के आधार पर फोटो और साइन मिलाते हुए प्रपत्र-6 भरवाया जाएगा और सूचना परीक्षा नियंत्रक को भेजते हुए एंट्री दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: MP Weather Update: जून में लू की संभावना नहीं, केरल में दस्तक के बाद कमजोर पड़ा मानसून, अब इस दिन होगी एंट्री, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
खेल अधिकारी के 187 और लाइब्रेरियन के 80 पदों पर होगी भर्ती
MPPSC ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 के पहले चरण की परीक्षा एक जून यानी आज होगी। इस परीक्षा में 14 विषयों सहित सहायक प्राध्यापक, खेल अधिकारी और ग्रंथपाल के पद के लिए एग्जाम होंगे। खेल अधिकारी (187) और ग्रंथपाल (80) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

