Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंदेहरादून। पीएम मोदी ने शनिवार को अजमेर में 14 वर्ष आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कई बच्चियों को टीके लगाए गए। इस अभियान को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अभियान 14 वर्ष की बालिकाओं को निशुल्क एवं स्वैच्छिक टीकाकरण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने का संकल्प दर्शाता है।
READ MORE: मां पूर्णागिरि मेला-2026: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, कहा- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी
सीएम धामी ने बताया कि यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी, बल्कि जन-जागरूकता, समय पर रोकथाम और सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

