Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंमुरादाबाद, रेहान अंसारी। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में चाकू से गोदकर प्रापर्टी डीलर यूसुफ की हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलर के शरीर पर 20 से अधिक गहरे जख्म थे, जब पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दौलतबाग स्थित घर के बाहर ही परिजनों ने शव रखकर नागफनी दौलत बाग मार्ग जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।
यह भी पढ़े : बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश, लोको पायलट की होशियारी से टला हादसा
मामले की सूचना मिलते ही नागफनी इंस्पेक्टर सुनील कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वालों ने गुस्साए परिजनों को जैसे तैसे करके शांत कराया और जाम खुलावाया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। करीब 30 मिनट बाद नागफनी दौलत बाग मार्ग की यातायात व्यवस्था समान्य हो पाई।
यह भी पढ़े : पैसे नहीं देने पर खनिज अधिकारी ने फोड़ दिया सिर, ट्रांसपोर्ट फर्म के मालिक से की थी लाखों की डिमांड
यूसुफ के चाचा ने बताया कि उसे इतनी बेरहमी से मारा है कि उसके शरीर पर हर जगह चाकू छुरी के निशान है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे बुरी तरह तरीके से मारा गया है, मेरी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें और फांसी पर लटकाए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

