Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंरांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने अपने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने अपने भाई और बहन की मदद ली। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने दस दिनों से लापता विजय कुमार दास नामक युवक का शव टेंगरिया गांव स्थित एक सुनसान कुएं से बरामद किया। जानकारी के अनुसाार आरोपियों ने अपराध को छिपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। आरोपियों ने विजय के शव को उसी की मोटरसाइकिल के साथ बांधकर गहरे पानी में फेंक दिया था, ताकि वह ऊपर न आ सके।
रांची पुलिस ने विजय दास हत्याकांड को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बीते दिनों कुएं से उसका शव मिला था।
झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने रश्मि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में विजय दास की हत्या की गई। विजय दास ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर उसकी प्रेमिका ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर विजय की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमिका रौशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बाइक से बांधकर कुएं में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपियों के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बता दें, इस मामले को लेकर सरायकेला निवासी अजय दास ने 3 मार्च को दलादली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
खून से लथपथ शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने उसे बोरे में भरा और मोटरसाइकिल समेत कुएं में धकेल दिया। पुलिस ने शव और वाहन बरामद कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी रोशनी के घर से जब्त कर लिया गया है।
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रौशनी देवी और विजय के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रौशनी के अनुसार, विजय ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विजय ने साफ इनकार कर दिया। इसी प्रतिशोध में रौशनी ने अपने भाई-बहन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

