Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंSL vs ENG T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सुपर-8 स्टेज का यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी शहर में स्थित पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत 3 बजे से होगी। मैच से पहले आइए पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े, प्लेइंग 11 और लाइव टेलीकास्ट समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
बता दें कि ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीतकर संतुलित प्रदर्शन किया और 1-1 मुकाबला गंवाया। श्रीलंका ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली पर जीत दर्ज की। श्रीलंका को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, वहीं इंग्लैंड वेस्टइंडीज से हार गई।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 16-17 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 12-13 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को केवल चार जीत मिली हैं। आंकड़े इंग्लैंड के पक्ष में बताते हैं। हालांकि, मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड का प्रदर्शन खास प्रभावशाली नहीं रहा है। बल्लेबाजी में जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पाए हैं। वहीं, श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुशल मेंडिस शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन सभी आंकड़ों और फॉर्म से ऊपर अगर कोई चीज है, तो वह है मौसम। अगर बारिश लगातार जारी रहती है, तो रणनीतियां धरी की धरी रह जाएंगी।
मैच के दौरान बारिश की संभावना
पल्लेकेले, कैंडी में रविवार को दोपहर के समय बारिश की संभावना है। रात के समय भी आस-पड़ोस में बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश की संभावना 60% से 80% तक है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है और गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को अधिक फायदा मिलने लगता है।
हालांकि, यदि कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए, तो वह बड़ी पारी खेलने में सक्षम होता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है।
श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
मैच कहां देखें लाइव?
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

