Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंTeam India Miss 19 Years Old World Record : टी20 विश्व कप 2026 का शोर थम चुका है. इस बार भारतीय टीम ने जिस तरह का ‘कत्लेआम’ मचाया, उसने दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर खिताब की हैट्रिक लगाने वाली टीम इंडिया ने इस पूरे टूर्नामेंट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो 19 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई.

Team India Miss 19 years Old World Record: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में खिताब जीतकर रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है. भारत ने ना सिर्फ तीसरी बार खिताब जीता, बल्कि वो अपने घर में यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी. इस बार टीम ने कई बार बोर्ड पर 200 प्लस रन ठोके. इसके बाद भी एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो टीम इंडिया तोड़ नहीं पाई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ वो इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब जरूर पहुंची थी, लेकिन वो बाल-बाल बच गया. ये वही रिकॉर्ड है, जो आज से 19 साल पहले 2007 में बना था और तभी से अमर है. टीम इंडिया की तबाही के बीच यह रिकॉर्ड सीना ताने खड़ा रहा. अब यह तभी टूट सकेगा जब कोई टीम अगले टी20 विश्व कप यानी 2028 में चमत्कार करेगी.
यहां जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है वो टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े टोटल का कीर्तिमान है. टीम इंडिया ने इस बार 3 मैचों में 250 प्लस रन बनाए. सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256, फिर सेमीफाइनल में 253 और फाइनल में 255 रन बोर्ड पर लगाए, जो अपने आप में एक करिश्मा है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी आतिशी बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का वो ‘अमर रिकॉर्ड’ नहीं तोड़ सकी, जो आज से 19 साल पहले बना था.
श्रीलंका ने 2007 में बनाया था सबसे बड़ा टोटल
ये रिकॉर्ड 260 रनों का है, जो आज से 19 साल पहले यानी 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ बनाया था. यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में केन्या की टीम महज 88 रन पर ढेर हो गई थी. केन्या के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे.
श्रीलंका ने ठोके थे 30 चौके और 11 छक्के
जिस मुकाबले में श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 260 रन बोर्ड पर लगाए थे, उसमें सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा (10) सस्ते में आउट हो गए थे. लेकिन सनथ जयसूर्या ने 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उनके अलावा कुमार संगाकारा (18 गेंदों में 30 रन) और महेला जयवर्धने (27 गेंदों में 65 रन) ने बड़ा योगदान दिया था. इसके बाद क्रीज पर उतरे जेहान मुबारक ने 13 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों के दम पर केन्या के बॉलर्स के होश उड़ा दिए थे. उन्होंने बाद में 46 रन ठोके थे. श्रीलंका ने कुल 30 चौके और 11 छक्के लगाए थे.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर
260/6- श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग (2007)
256/4- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई (2026)
255/5- भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (2026 – फाइनल)
254/6- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई WS (2026)
253/7- भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS (2026- सेमीफाइनल)
235/5- आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC (2026)
5 रनों से बाल-बाल बचा ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में फाइनल को मिलाकर कुल 9 मैच खेले. इस दौरान 3 बार 250 प्लस स्कोर किया. चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया 256 रन बनाकर इस रिकॉर्ड के बेहद करीब तो पहुँची, लेकिन महज 5 रनों के फासले से यह ऐतिहासिक कीर्तिमान टूटने से रह गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

