Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंपरवेज आलम, बगहा। वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट के विकास एवं उन्नयन के लिए 38.64 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है।
इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के OSD प्रिंस कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। जिले और जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्र समेत चंपारण और आसपास के इलाकों के लिए यह बेहद ही सुखद खबर है।
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ चंपारण में भी तेज़ी से विकास की नई उड़ान भरने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु समेत बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हृदय से आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि, हवाई मार्ग ख़ासकर वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के कायाकल्प से इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे जबकि चंपारण की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। चंपारण के विकास में यह उड़ान आगे भी ऐसे ही जारी रहें इसकी कामना करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने ख़ुशी जाहिर किया है।
बता दें की वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए सरकार ने टेंडर जारी किया है, जिसमें टर्मिनल भवन औऱ एटीसी टावर जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। लिहाजा हवाई अड्डा के व्यापक विस्तार के लिए 12 एकड़ अतिरिक्त जमींन की जरूरत है, जिसके लिए भी सर्वे औऱ पैमाइश के बाद प्रशासनिक कवायद तेज करने और टेंडर जारी होने के बाद वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के दिन बहुरंगे होने की उम्मीद जग गई है।
एयरपोर्ट का विस्तार होने से वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पर्यटन समेत बॉर्डर पर व्यवसाय-व्यापार और अन्य कारोबार दवा इलाज़ करवाने राजधानी जाने के अलावा धार्मिक स्थलों से जुड़ाव और दर्शन भी आसान होगा। क्योंकि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों का जमावड़ा वाल्मीकिनगर में लगा रहता है, लिहाजा यहां से जुड़ाव में हवाई मार्ग बेहद कारगर साबित होगा।
ये भी पढ़ें- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

