Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंअमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाला. इसमें उन्होंने दावा किया कि US नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर की पूरी सुरक्षा करते हुए उसे एस्कॉर्ट किया. लेकिन पोस्ट डालने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. अब इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है और ईरान की तरफ से भी इस दावे का इनकार किया गया है. अमेरिका के ऊर्जा सचिव ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके फौरन बाद उन्हें अपनी बात से पलटना पड़ा. व्हाइट हाउस ने इसे गलती बताकर टाल दिया. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज है. लेकिन पोस्ट डिलीट होने के बाद अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पोस्ट हटा दी गई? क्या दावा सच था या फिर कोई गलतफहमी?
अमेरिका के ऊर्जा सचिव का ये दावा इसलिए भी ध्यान खींच रहा है क्योंकि उन्होंने इसे ट्रंप सरकार की बड़ी कामयाबी बताया था. उन्होंने कहा कि ट्रंप ग्लोबल एनर्जी को स्थिर रखने में लगे हैं.
पोस्ट में क्रिस राइट ने लिखा था, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ चल रहे मिलिट्री ऑपरेशंस के दौरान ग्लोबल एनर्जी की स्थिरता बनाए रख रहे हैं. US नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक ऑयल टैंकर को सफलतापूर्वक एस्कॉर्ट किया है ताकि तेल वैश्विक बाजारों में लगातार बहता रहे.’
अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई समस्या हुई तो भारत जैसे देशों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि हमारा बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से आता है. अभी स्थिति पर नजर रखना जरूरी है. ईरान की तरफ से भी इस पूरे मामले पर इनकार किया गया है, लेकिन ये घटना गल्फ में बढ़ते तनाव को और हाइलाइट कर रही है. दुनिया भर के एनर्जी मार्केट इस पर नजर रखे हुए हैं.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केरोलिन लीविट ने प्रेस ब्रिफिंग में सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘US नेवी ने अभी तक किसी टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है. वह पोस्ट जल्दी डिलीट कर दी गई. अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट के एक स्पोक्सपर्सन ने भी कन्फर्म किया कि ये वीडियो क्लिप गलत कैप्शन के साथ पोस्ट हुई थी, इसलिए डिपार्टमेंट के स्टाफ ने इसे हटा दिया.’ पेंटागन और मिलिट्री ऑफिशियल्स ने भी बताया कि शिपिंग इंडस्ट्री की तरफ से रोजाना एस्कॉर्ट की रिक्वेस्ट आ रही है, लेकिन अभी रिस्क ज्यादा होने की वजह से नेवी मना कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

