Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंहरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:15 बजे अमित शाह जोलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से सीएम धामी उन्हें रिसीव करेंगे और सीधे 12:45 बजे हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैरागी कैम्प जनसभा को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री इस दौरान हरिद्वार के बैरागी कैम्प में राज्य सरकार के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को परिलक्षित करती विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे वहां अन्य प्रदर्शनी भी देखेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शाह और धामी के अलावा राज्य सरकार के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
READ MORE: ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह, दौरे से पहले सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा
प्रदर्शनी में उत्तराखंड की विकास यात्रा की झलक
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए दृश्य प्रदर्शनों, चित्रों, मॉडल और जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से बीते वर्षों में राज्य में हुए परिवर्तन और विकास की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आमजन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को निकट से समझ सकेंगे।
READ MORE: UPSC में 69वीं रैंक हासिल करने वाले अनुज पंत को सीएम धामी ने दी बधाई, कहा पूरे उत्तराखंड का बढ़ाया मान
इसी क्रम में 7 से 9 मार्च 2026 तक “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी बैरागी कैम्प में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन-जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

