Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह आरोपी मोईद खान से मिलकर उसकी सहायता कर रहे हैं। सपा मुखिया कटे पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं और समाज के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
समाज में असमंजस पैदा कर रहे
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निषाद की बेटी के साथ बलात्कार हुआ था, और आरोपी मोईद खान के साथ अखिलेश यादव की बातचीत हो रही थी। अखिलेश यादव को इस घटना के बाद आरोपी से दूरी बनानी चाहिए थी, लेकिन वह आरोपियों के साथ मिलकर समाज में असमंजस पैदा कर रहे हैं। वे केवल मुस्लिम समुदाय से प्रेम करते हैं, लेकिन समाज के अन्य हिस्सों के प्रति उनका नजरिया सही नहीं है।
READ MORE: रफ्तार का बरपा कहरः पीछे से आकर ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, महिला की मौके पर मौत, पिता लड़ रहा जिंदगी की जंग
मंत्री संजय निषाद ने आगे कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह से “PDA-PDA” चिल्लाया जा रहा है, वह पूरी तरह से झूठा है और समाज के हित में नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव की नीतियों पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार के कदमों की सराहना की और समाज में न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

