Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या में बिना नोटिस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। सपा मुखिया ने कहा कि उधर सत्ताधारी लोग विदेश में रहकर भी अपने अवैध क़ब्ज़े के चारों ओर दीवार बनवा ले रहे हैं। इधर आम लोगों के पैसों से उठी दीवार को मलबा बना दे रहे हैं।
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अयोध्या में बिना नोटिस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अवैध और विद्वेषपूर्ण है। शासन-प्रशासन संज्ञान ले। उधर प्रयागराज में सत्ताधारी लोग विदेश में रहकर भी अपने अवैध क़ब्ज़े के चारों ओर दीवार बनवा ले रहे हैं, इधर आम लोगों के पैसों से उठी दीवार को मलबा बना दे रहे हैं। न्याय हो!
READ MORE: CM योगी ने टोक्यो में भारतीय समुदाय के साथ किया संवाद, कहा- भारतीयों ने दुनिया के अंदर कुछ नया करके दिखाया
उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज में नजूल भूमि पर भाजपाई बाउंड्री उठाकर अवैध क़ब्ज़ा कर रहे हैं, जो न लखनऊ के बुलडोजर को दिखाई दे रहा है, न दिल्ली के ड्रोन को लेकिन जापान से कोई लगातार नज़र रखे है। वो बाहर निवेश के लिए नहीं गये हैं, बल्कि इसलिए गये हैं कि जब ये बात खुले कि उन्होंने ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा किया है तो वो बड़ी मासूमियत से कह सकें, जब ये क़ब्ज़ा हुआ तब तो मैं देश में था ही नहीं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

