Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में एक डबल मर्डर की वारदात ने सनसनी मचा दी है। मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर मिले, जहां महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या की गई थी। वहीं, दिव्यांग बेटे को भी उतारा गया मौत के घाट।
रिश्तेदार सलमान ने कहा कि उन्हें रेशमा के बहनोई शब्बू ने कॉल करके रेशमा के घर जाकर हाल जान को कहा। जिसके बाद सलमान अपने भाई फरहान के साथ रेशमा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। मां और बेटे कहीं नजर नहीं आ रहे थे। जिसके बाद अनहोनी की आशंका में दोनों सिटकनी खोलकर घर के अंदर घुसे। अंदर रेशमा और उसके बेटे का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘भाजपा दल नहीं दलाल…’, अखिलेश ने आलू के गिरते दामों को लेकर BJP सरकार को घेरा, कहा- ये किसानों को अपने ही खेत में मालिक से मजदूर बना दें
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और बेटे को पानी भरे टब में डुबोकर मारने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

