Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंपीलीभीत। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि निजी ट्रैवल कंपनी की 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे जैसे ही उनकी बस पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे के गजरौला थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले कैंच गांव के नजदीक पलटी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: यूपी में गर्म हवाएं मचाएंगी तांडव! झांसी में 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में तीन यात्रियों के पैर कट गए है। जबकि 15 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उनका चल रहा है। यात्रियों ने चालक के नशे में होने की बात कही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

