Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंलखनऊ । उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सपा पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग के जरिए पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को उनके 85वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बताया जा रहा है कि एक भाजपा कार्यकर्ता ने इसे लगवाया है।
इसे भी पढ़ें- दरोगा साहब! मेरे मुर्गे का कत्ल हो गया…थाने पहुंचकर युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार, आरोपी को हो सकती है 5 साल की सजा
मुलायम सिंह की छोटी बहू है अपर्णा
होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव के साथ- साथ उनकी बहू अपर्णा यादव की भी तस्वीर लगाई गई है। जिसमें लिखा है ‘श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन… भाजपा नेता के इस कदम ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में हैं।
साल 2022 में थामा भाजपा का दामन
बीजेपी में आने से पहले अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी में थीं। उन्होंने साल 2022 में बीजेपी का दामन थामा था। वहीं सरकार ने अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

