Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंकासगंज। जिले में एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाली तहसील परिसर में तहसीलदार के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
फौती में नाम दर्ज कराने के बदले मांगे 25 हजार
जानकारी के अनुसार पटियाली तहसील में तैनात पेशकार बृजेश यादव एक किसान से फौती में नाम दर्ज कराने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लंबे समय से परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की थी।
READ MORE: SC ने हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, माता-पिता ने लगाई थी गुहार, 13 साल से कोमा में है हरीश
शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पटियाली कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

