Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंऔरैया। जिले में एक भयंकर हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने गली में खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने बिना ब्रेक लगाए कार को लड़कों के ऊपर से दौड़ा दिया। इस हादसे में दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना CCTV में कैद हो गई
यह पूरा मामला जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां प्रेमानंद आश्रम के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट ऊंचे उछले और बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना CCTV में कैद हो गई।
READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! पिकअप वाहन खाई में गिरा, ड्राइवर की थम गई सांसें
छानबीन में जुटी पुलिस
हादसे के बाद दोनों लड़कों को कानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कोतवाली पुलिस कार सवार की तलाश में जुट गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

