Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंबहराइच । यूपी के बहराइच जिले में इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला कैसरगंज के गुलहरिया की रहने वाली थी, उसे घायल अवस्था में अस्पताल में एडमिट किया गया था। महिला को उसके पति ने बुरी तरह पीटा था, फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
यह भी पढ़े : बिना बताए थाना पहुंचे एसपी, पुलिस कर्मियों के फूले हाथ पांव, जानिए उसके बाद क्या हुआ
बताया जा रहा है कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। करीब दो महीने पहले महिला अपने प्रेमी के साथ घर में पकड़ी गई थी, जिसके बाद गुस्साए पति ने उसके प्रेमी को बुरी तरह पीटा और मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी को पिटने के बाद महिला के पति ने उसे भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा और अधमरा कर दिया।
महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने उसे जैसे-तैसे बचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

