Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंमथुरा । उत्तरप्रदेश के मथुरा में पत्नी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने शव को नग्न हालत में घर के बाहर फेंक दिया और जोर-जोर से रोने के नाटक करने लगी। लेकिन घर के अंदर मिले खून के निशान ने उसके किये कराये पर पानी फेर दिया।
आए दिन घर में होते थे झगड़े
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। महिला के बेटे ने पुलिस को सारी सच्चाई बताई और उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं मृतक के भाई और पिता ने बताया महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके कारण आए दिन उसके घर में झगड़ा होता था।
यह भी पढ़े : बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश, लोको पायलट की होशियारी से टला हादसा
14 साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अशोक और भारती की शादी 14 साल पहले लोहवन गांव में हुई थी। मृतक रिफाइनरी में पेंटिंग का काम करता था और उसके दो बेटे भी है। फिलहाल पुलिस महिला के अन्य साथियों की तलाश कर रही है, जिसमें उसका प्रेमी भी शामिल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें

