बठिंडा। बठिंडा की एक होटल में धड़ल्ले से देह व्यापार का काम शुरू था. इसकी जानकारी होने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अमरीक सिंह रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहे मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान वहां से कई नशीले कैप्सूल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गत दिन सूचना मिली थी कि अमरीक सिंह रोड स्थित अलझर होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के आधार पर थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी ने होटल में छापामारी की. इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने 2 लड़कियों को बचाया, जिन्हें होटल मालिक जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल रहे थे.
पुलिस ने लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया, साथ ही होटल मालिक गुरलाल सिंह, गुरबाज सिंह निवासी लालबाई, रणजीत सिंह निवासी पल्लू, सचिन कुमार, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, सतनाम सिंह व मनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने छापामारी दौरान होटल से लगभग 4680 नशीले दवाई और अन्य सामग्री जप्त की गई है.अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी शामिल हैं, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल में लाते थे. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
- प्रीति सुसाइड केस: पति पर दूसरी लड़की से संबंधों का आरोप, सालगिरह के 10 दिन बाद संदिग्ध मौत ने उलझाया मामला
- अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां ने रची 11 साल की बेटी की हत्या की साजिश, प्रेमी गिरफ्तार
- सीएम धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ की बैठक, कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश
- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन: 22 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस तरह खड़ा किया था करोड़ो का साम्राज्य
- चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 3.5 महीने में वसूला 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

