Rajasthan Royals: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपनी टीम को संतुलन और मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को शामिल किया। इस बार ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, बिहार के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। राजस्थान ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी जहां देसी दम दिखाने को तैयार है, वहीं जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी ताकत से टीम को मजबूती देंगे।
राहुल द्रविड़ ने जताई उम्मीद
युवा वैभव सूर्यवंशी की खरीदारी पर राजस्थान रॉयल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ ने कहा, “वैभव में शानदार कौशल है। हमें लगा कि उसके विकास के लिए हम अच्छा माहौल दे सकते हैं। ट्रायल के दौरान उसने हमें प्रभावित किया।”
सबसे महंगा खिलाड़ी
ऑक्शन में RR ने जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जो टीम की सबसे महंगी बोली रही। टीम ने ऑक्शन में अन्य किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च नहीं किए।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड 2025
टीम में कुल 8 गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं। ऑक्शन में शामिल किए गए नीतीश राणा और वैभव सूर्यवंशी से बल्लेबाजी क्रम और मजबूत हुआ है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी:
- यशस्वी जायसवाल: ₹18 करोड़
- संजू सैमसन: ₹18 करोड़
- ध्रुव जुरेल: ₹14 करोड़
- रियान पराग: ₹14 करोड़
- शिमरोन हेटमायर: ₹11 करोड़
- संदीप शर्मा: ₹4 करोड़
- ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
- जोफ्रा आर्चर: ₹12.50 करोड़
- तुषार देशपांडे: ₹6.50 करोड़
- वानिंदु हसरंगा: ₹5.25 करोड़
- महेश तीक्षाना: ₹4.40 करोड़
- नीतीश राणा: ₹4.20 करोड़
- फजलहक फारूकी: ₹2 करोड़
- क्वेना मफाका: ₹1.50 करोड़
- आकाश मधवाल: ₹1.20 करोड़
- वैभव सूर्यवंशी: ₹1.10 करोड़
- शुभम दुबे: ₹80 लाख
- युद्धवीर सिंह: ₹35 लाख
- अशोक शर्मा: ₹30 लाख
- कुमार कार्तिकेय: ₹30 लाख
- कुणाल सिंह राठौड़: ₹30 लाख
राजस्थान रॉयल्स ने देसी खिलाड़ियों के अनुभव और विदेशी खिलाड़ियों की ताकत का शानदार मिश्रण तैयार किया है। साथ ही, युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए मजबूत टीम बनाने की कोशिश की है।
पढ़ें ये खबरें
- प्रीति सुसाइड केस: पति पर दूसरी लड़की से संबंधों का आरोप, सालगिरह के 10 दिन बाद संदिग्ध मौत ने उलझाया मामला
- अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां ने रची 11 साल की बेटी की हत्या की साजिश, प्रेमी गिरफ्तार
- सीएम धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ की बैठक, कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश
- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन: 22 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस तरह खड़ा किया था करोड़ो का साम्राज्य
- चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 3.5 महीने में वसूला 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

